फिल्मी चक्कर

”भंगड़ा पा ले” की मुख्य जोड़ी ने गुरुद्वारा में आशीर्वाद के साथ फ़िल्म का प्रचार किया शुरू

फिल्म “भंगड़ा पा ले” इन दिनों सही कारणों के साथ सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। फ़िल्म का ट्रेलर और हाल ही में निर्माताओं द्वारा जारी की गई वीडियो ने दर्शकों को अधिक प्रत्याशित कर दिया है।
मुख्य जोड़ी सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन ने हाल ही में मुम्बई के एक गुरुद्वारा में आशीर्वाद के साथ फ़िल्म के प्रचार का दमदार आगाज़ कर दिया है। दोनों ही कलाकारों के लिए यह मौका बेहद ख़ास था और उनके चेहरे की खुशी इन तस्वीरों में साफ़ देखी जा सकती है।
0?Ui=2&Amp;Ik=C16507112F&Amp;Attid=0 |
बीते दिन फ़िल्म का एक रंगीन पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें सनी और रुखसार डांस पोज़ में नज़र आये थे। वही, निर्माताओं ने एक अनूठी प्रचार रणनीति के साथ नई रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है।
सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन अभिनीत फिल्म ‘भांगड़ा पा ले’ का ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज़ किया गया था जिसे दर्शकों और फिल्म बिरादरी से बेहद शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।
युवा दर्शकों से डांस पर आधारित फिल्मों की अधिक मांग के साथ, आरएसवीपी की नई फिल्म पंजाबी तड़का के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है।
आरएसवीपी द्वारा निर्मित, ‘भांगड़ा पा ले’ स्नेहा तौरानी द्वारा निर्देशित है जिसमें सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म ‪3 जनवरी 2020‬ में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk