वैश्विक

Shahabuddin की बेटी हेरा शहाब का निकाह शाही अंदाज में

पूर्व सांसद और बाहुबली नेता Late Shahabuddin की बेटी हेरा शहाब का सोमवार को पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी निवासी डॉ. शादमान के साथ शाही अंदाज में निकाह हुआ। निकाह के लिए दूल्हा दो सौ से ज्यादा गाड़ियों के साथ बारात लेकर शहाबुद्दीन के आवास सीवान के प्रतापपुर पहुंचे। बेटी के निकाह में Shahabuddin नहीं थे, कोरोनावायरस संक्रमण के कारण एक मई को दिल्‍ली के एक अस्‍पताल में उनका निधन हो गया था।

निकाह समारोह में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव, आरजेडी के विधायक रीतलाल यादव, पूर्व सांसद गिरधारीलाल यादव समेत कई राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद थीं। हालांकि सीएम नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। बेटी के निकाह के साथ ही बेटे ओसामा का वलीमा भी हुआ।

मेहमानों के स्वागत के लिए समारोह स्थल को काफी भव्य तरीके से सजाया गया था। विशेष तरह के शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजन बनाए गए थे। इसके लिए यूपी और बंगाल से खास तौर पर खानसामे और कारीगर बुलाए गए थे। खाना बनाने के लिए पांच सौ से ज्यादा चूल्हों का उपयोग किया गया। बारातियों का रास्ते में कई जगह फूलों से स्वागत किया गया। समारोह की तैयारी महिनों से की जा रही थी।

Son ओसामा का निकाह 13 अक्टूबर को सीवान के आयशा से हुई थी। आयशा पेशे से डॉक्टर हैं और उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से MBBS किया है। ओसामा लंदन से कानून की पढ़ाई करके आए हैं।

Shahabuddin  ने 1980 के दशक में अपराध की दुनिया में कदम रखा और अपना दबदबा बनाने के बाद साल 1990 में निर्दलीय विधायक के तौर पर राजनीति में एंट्री की। इसके बाद शहाबुद्दीन की लालू प्रसाद यादव के साथ नजदीकी बढ़ गई और 1995 का विधानसभा चुनाव शहाबुद्दीन ने राजद के टिकट पर लड़ा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 2 =