लंबी खींचतान के बाद किशोर और पवन वर्मा जेडीयू से बाहर
नीतीश कुमार ने लंबी खींचतान के बाद पार्टी उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और पूर्व राज्यसभा सांसद पवन वर्मा को पार्टी से निकाल दिया गया है। जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि ये दोनों नेता लगातार पार्टी के खिलाफ सवाल खड़ा कर रहे थे।उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर और पवन वर्मा लगातार पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़ा कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश ने उन्हें बार-बार कहा था कि वे अपनी बात को पार्टी के सही मंच पर रखें। मगर इन लोगों ने लगातार आवाज बुलंद की और इसलिए पार्टी ने यह निर्णय लिया।
https://twitter.com/PrashantKishor/status/1222471146928345089?s=20
पार्टी महासचिव केसी त्यागी की ओर से जारी बयान के मुताबिक ये लोग पार्टी फैसलों के खिलाफ काम कर रहे थे और यह अनुशासनहीनता है। पार्टी ने किशोर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ ‘असभ्य शब्दों’ का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। जेडीयू ने कहा, ‘किशोर को पार्टी से हटाना जरूरी हो गया था ताकि वह और नीचे न गिरें।’
नीतीश और प्रशांत किशोर के बीच चली आ रही खींचतान के बाद से यह फैसला लगभग तय माना जा रहा था। मंगलवार को नीतीश और प्रशांत किशोर के बीच तल्खी ज्यादा बढ़ गई थी। नीतीश ने दावा किया था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कहने पर उन्हें पार्टी में शामिल किया गया था। इस पर पलटवार करते हुए पीके ने उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा था कि क्या उनमें इतनी हिम्मत है कि वे अमित शाह की बात न सुनें? प्रशांत किशोर ने भी नीतीश पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया था, ‘आप (नीतीश) मुझे पार्टी में क्यों और कैसे लाए, इस पर इतना गिरा हुआ झूठ बोल रहे हैं।
.@NitishKumar what a fall for you to lie about how and why you made me join JDU!! Poor attempt on your part to try and make my colour same as yours!
And if you are telling the truth who would believe that you still have courage not to listen to someone recommended by @AmitShah?
— Prashant Kishor (@PrashantKishor) January 28, 2020

I’ve been exploring for a bit for any high quality articles or blog posts on this sort of house . Exploring in Yahoo I ultimately stumbled upon this site. Reading this info So i’m glad to show that I have an incredibly excellent uncanny feeling I discovered exactly what I needed. I most surely will make sure to don’t forget this website and provides it a look regularly.