उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: 11 करोड़ की लागत से शाहजहांपुर में बना पुल गिरा

Shahjahanpur: 11 करोड़ की लागत से बना पुल सोमवार को भरभरा कर गिर गया। इस पुल का निर्माण 2008 में हुआ था। इस पुल के टूटने से लोगों को अब 60 किलो मीटर की दूरी ज्यादा तय करनी पड़ेगी।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रामगंगा नदी पर बने दो किलोमीटर लंबे पुल का एक हिस्सा गिर गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जिला मजिस्ट्रेट इंदर विक्रम सिंह ने कहा कि पुल मुरादाबाद-बदायूं को जलालाबाद-बरेली-इटावा से जोड़ता है। हाल ही में इसके एक पिलर के गिरने की शिकायत के बाद मरम्मत करवाई गई थी।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिस समय ये हादसा हुआ उस समय पुल पर यातायात नहीं था। घटना के बाद तत्काल यातायात को रोक दिया गया और बदायूं-मुरादाबाद से आने वाले वाहनों को अमृतपुर और फर्रुखाबाद होते हुए डायवर्ट किया गया।

इसके साथ ही पैंटून ब्रिज बनाने के लिए सरकार की ओर से सहमति मिल गई है। उन्होंने कहा कि राज्य पुल निगम की ओर से इंजीनियरों की टीम को निरीक्षण और पैंटून पुल के निर्माण के लिए भेजा गया है।

इस पुल के टूट जाने से अब लोगों को पांच किलोमीटर की यात्रा के लिए करीब 60 किलो मीटर की दूरी ज्यादा तय करनी पड़ेगी। मिली जानकारी के अनुसार सेतु निगम ने इस पुल को बनाकर लोक निर्माण विभाग को दे दिया था। बीते दो वर्षों से इस पुल की हालत जर्जर होने लगी थी। इससे पहले भी पुल में मरम्मत के कार्य होते रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस पुल को 2002 में बनाने की मंजूरी मिली थी। 2008 में यह 11 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ था, लेकिन सिर्फ 13 साल ही ये पुल चल सका। जर्जर हो रहे पुल को लेकर स्ठानीय लोगों ने कई शिकायतें भी की थीं, लेकिन उचित कार्रवाई होती नहीं दिखी। अब प्रशासन इस मामले की जांच की बात कर रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 4 =