entertainment

शकुंतला देवी में विद्या बालन के साथ अमित साध

फिल्म ‘शकुंतला देवी- ए ह्यूमन कंप्यूटर’ के अभिनेताओं में विद्या बालन के साथ अमित साध का नाम भी जुड़ गया है. यह फिल्म तेजी से गणित के समीकरण हल करने के लिए जानी जाने वाली शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित है. निर्माताओं के अनुसार साध फिल्म में शकुंतला के दामाद का रोल करेंगे. अनु मेनन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा शकुंतला की बेटी का रोल अदा करेंगी.

Image Result For Shakuntla-Devi-Biopic Hot

साध ने एक बयान में कहा, “जब मैंने पटकथा को पढ़ा तब मैंने अविश्वसनीय शकुंतला देवी के जीवन के बारे में जाना. मैं विद्या बालन और सान्या मल्होत्रा जैसी ऊर्जावान अभिनेत्रियों के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूँ. मैं अजय के चरित्र को बड़े पर्दे पर सजीव करने की कोशिश करूंगा.”

https://www.instagram.com/p/B4m3XOFp_XJ/?utm_source=ig_embed

उन्होंने कहा, “मैं अनु के साथ पिछले कुछ हफ्तों से काम कर रहा हूँ. मैं उनकी कला और स्पष्टता का प्रशंसक हूँ. निर्देशन के उनके तरीके के कारण प्रतिदिन मेरे प्रदर्शन में सुधार हुआ है. उन्होंने मुझे अजय के चरित्र और पूरी कहानी को समझने में सहायता की.”मेनन ने कहा कि साध के साथ काम करने में उन्हें प्रसन्नता हुई. सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शन और विक्रम मल्होत्रा द्वारा निर्मित यह फिल्म 2020 की गर्मियों में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk