उत्तर प्रदेश

Shamli News: जिलाधिकारी जगजीत कौर का भावपूर्ण विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर देकर बैंड बाजे के साथ विदा किया गया

Shamli News:  निवर्तमान जिलाधिकारी हाल ही में सुल्तानपुर जनपद के लिए नियुक्त जिला अधिकारी जसजीत कोर का आज कलेक्ट्रेट परिसर में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता राजनीति से जुड़े लोग तथा किसान संगठन के नेता वह कलेक्ट्रेट परिसर के कर्मचारी उपस्थित रहे। जसजीत कौर को गार्ड ऑफ ऑनर देकर बैंड बाजे के साथ विदा किया गया इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वातावरण बेहद भावुक हो गया जिलाधिकारी जसजीत कौर ने अपने संबोधन में कहा कि वह जनपद में लोगों के द्वारा दिए गए प्यार को कभी भुला नहीं सकेंगी।

शामली कलेक्ट्रेट परिसर में आज निवर्तमान जिलाधिकारी जगजीत कौर का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने उनके कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा जनपद में कराए गए विकास कार्यों व जन समस्याओं के निस्तारण के लिए उनकी भूमिका की सराहना की। पूर्व विधायक तेजिंदर निर्वाल ने इस मौके पर कहा कि जिला अधिकारी ने आम व खास सभी के साथ संवाद स्थापित किया है, जिसका परिणाम है कि आज उनके विदाई समारोह में जन सामान्य की भीड़ जुटी हुई है। इस दौरान कई वक्ता अपनी बातें कहते हुए बेहद भावुक नजर आए।

जिला अधिकारी जगजीत कौर ने अपने संबोधन में कहा कि अपने 3 वर्ष के लंबे कार्यकाल में उन्हें लोगों का इतना प्यार मिला है कि उन्हें आभास ही नहीं हुआ समय कितना जल्दी बीत गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान हालांकि कई चुनौतियां आई लेकिन सभी के सहयोग से उन चुनौतियों पर विजय प्राप्त कर ली गई

उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं जितना प्यार जनपद के लोगों ने उन्हें दिया है नए जिलाधिकारी को भी वह इतना ही सहयोग प्रदान करें जिलाधिकारी जसजीत कौर को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ बैंड बाजे के साथ विदाई दी गई। कई सामाजिक संगठनों, किसान नेताओं, उद्योगपतियों व राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोगों ने उन्हें बुके भेंट कर विदाई दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + fourteen =