Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शिवसेना ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। शिवसेना ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन के माध्यम से शिवसेना द्वारा मांग की गई कि कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते गरीब किसान और मजदूर वर्ग आर्थिक संकट से गुजर रहा है

किसानों व मजदूरों की आर्थिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए उनके समस्त प्रकार के ऋण माफ किए जाएं एवं जनपद में संचालित ब्यूटी पार्लर की जांच करा कर उन में कार्यरत युवकों को व ऐसे ब्यूटी पार्लर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए

महिला ब्यूटी पार्लर में सिर्फ महिलाओं से ही कार्य कराया जाए और हिंदुओं की आस्था को देखते हुए सावन महीने में सभी प्रकार की मीट मांस की दुकानों को बंद किया जाए शराब की दुकानों की पर्दाकंसी की जाए ।

जिला उपप्रमुख राजीव गर्ग ने कहा कि यदि प्रशासन ब्यूटी पार्लर व मीट/मांस की दुकानों पर कार्यवाही नहीं करेगा तो शिवसेना अपने स्तर से अभियान चलाकर ब्यूटी पार्लरो की जांच करेगा एवं मीट/मांस की दुकानों पर तालाबंदी भी करेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी ।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला उपप्रमुख राजीव गर्ग, विनय बिंदल, मनीष बालियान, जल सिंह वर्मा, अशोक गुप्ता, मनोज गुप्ता, नवीन कश्यप, विनोद वत्स, भीम तिलोरा, भूपेश त्यागी, राहुल पांडे, सतीश वर्मा, संदीप ठाकुर, गोविंद पाल विशाल त्यागी, सौरभ राजपूत आकाश, सूरज, अमित कलसानिया, कपिल, रूपराम कश्यप, सोनू वर्मा, मुकेश जैन आदि शिव सैनिक मौजूद रहे ।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 15 =