उत्तर प्रदेश

पहले मैं पहले मैं के चक्कर में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आपस मे मारपीट

 यूपी के बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के करनई गांव में कल मेडिकल टीम द्वारा वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच कुछ लोग पहले वैक्सीन लगवाने के जिद करने लगे जिसका विरोध कुछ लोगों द्वारा किया गया और मामला मारपीट में तब्दील हो गया।

इस दौरान कुर्सियां चलाने के साथ ही मारपीट होने लगी, जिसमें मेडिकल टीम के डॉक्टर भी चोटिल हो गए। जो अपने चोट को दिखाते नजर आ रहे हैं। इस पूरे घटना का लाइव वीडियो किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा की माने तो थाना शाहपुरा में कल शाम को एक गांव में कोविड-19 वैक्सीन लगवाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें कि पहले वैक्सीन कौन लगाएगा इस बात को लेकर झगड़ा हो गया था उसमें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है दोनों तरफ से तहरीर दी गई है, जिसमें मुकदमा दर्ज किया गया है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 करनई गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुंज बिहारी राम की माने तो कोरोना का टीका लग रहा था। तभी दो पक्षों में वैक्सीन की पर्ची को लेकर झगड़ा शुरू हो गया, जिसमें मेडिकल टीम के डॉक्टर को भी चोट आई है। अभी गांव में तनाव बना हुआ है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 2 =