खेल जगत

Shoaib Akhtar: शोएब अख्तर की मां का निधन..

गेंदबाज Shoaib Akhtar की मां का शनिवार देर रात निधन हो गया. Shoaib Akhtarने खुद इस बात की जानकारी एक ट्वीट के जरिए साझा की. शोएब ने लिखा, ‘मेरी मां, मेरा सब कुछ, अल्लाह ताला की मर्जी से इस संसार को छोड़कर चली गई हैं. नमाज-ए-जनाजा असर की नमाज के बाद एच-8 में पढ़ी जाएगी.’

 पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, अख्तर की मां की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हरभजन सिंह समेत कई क्रिकेटरों ने शोएब अख्तर को इस दुख की घड़ी में हिम्मत रखने के संदेश भेजे हैं.

 

https://twitter.com/harbhajan_singh/status/1474964312854712321?ref_src=twsrc%5Etfw

हरभजन सिंह ने लिखा है, ‘मैं बस आपको यह बताना चाहता हूं कि इस बुरे वक्त में मेरी सहानुभूति आपके साथ है. आप मजबूत बने रहिए. वाहे गुरू महर करे.’

Shoaib Akhtarको इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंदबाज के तौर पर याद किया जाता है. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट, 163 वनडे इंटरनेशनल और 15 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − five =