वैश्विक

सरकार विरोधी प्रदर्शनों को झटका: शिया धर्मगुरु मुकतदा अल-सद्र ने आंदोलन से समर्थन वापस लिया

F Irapro A 20200127 |इराक के सरकार विरोधी प्रदर्शनों को शनिवार को तब झटका लगा जब शक्तिशाली शिया धर्मगुरु मुकतदा अल-सद्र ने आंदोलन से अपना समर्थन वापस ले लिया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने देश के दक्षिणी हिस्से में प्रदर्शनकारियों के जमावड़ा वाले इलाकों में लगाए गए तंबुओं को आग के हवाले कर दिया। वहीं बगदाद में प्रदर्शनकारियों के कब्जे वाली चौकियों को खाली करा दिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, अल-सद्र के अनुयायियों और मिलिशिया समूह की मौजूदगी ने प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा बलों व अन्य अज्ञात समूहों से बचाव के लिए सुरक्षा दीवार खड़ी की हुई थी। अब इन लोगों के चले जाने से चार महीने से जारी आंदोलन कमजोर पड़ गया है।

बता दें कि इराक में  भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। शुक्रवार शाम एक ट्वीट में, अल-सद्र ने बगदाद के तहरीर चौक में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के प्रति अपनी निराशा व्यक्त की थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =