वैश्विक

सऊदी अरब: सैन्य कमांडर प्रिंस फहद बिन तुर्की बिन अब्दुल अजीज और उनके बेटे को पद से हटाया

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। मोहम्मद बिन सलमान ने शाही परिवार के दो सदस्यों समेत कई अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया है। हालांकि इन अधिकारियों को हटाने का आदेश यहां के 84 वर्षीय बादशाह किंग सलमान ने दिया है।

सऊदी ने जिन लोगों को भ्रष्टाचार के आरोप में उनके पद से हटाया है उसमें सऊदी अरब के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रिंस फहद बिन तुर्की बिन अब्दुल अजीज और उनके बेटे समेत अन्य चार लोग शामिल हैं। बता दें कि प्रिंस फहद बिन तुर्की सऊदी के बादशाह के भतीजे हैं।

इसके अलावा उनके बेटे प्रिंस अब्दुल बिन फहद बिन तुर्की को सऊदी के उत्तर पश्चिम में मौजूद अज जौफ क्षेत्र के गवर्नर पद से हटाने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि इन आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात अभी पुख्ता नहीं है। ऐसा बताया जा रहा है कि 84 वर्षीय बादशाह के कहने पर चार अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

सऊदी की खबरों के मुताबिक इस कार्रवाई के पीछे रक्षा मंत्रालय में संदिग्ध वित्तीय लेनदेने का कारण बताया जा रहा है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =