Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एडीएम के आश्वासन पर सिकमी किरायेदरों का प्रदर्शन समाप्त

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के सिकमी किरायेदरों ने एडीएम के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन स्थगित किया तथा आत्मदाह की चेतावनी को वापिस लेते हुए पालिका प्रशासन के विरोध मे बन्द की गई दुकाने खोली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्श्न कर रहे नगरपालिका मार्किट एसोसिएशन के व्यापारियो ने टाउॅन हाल प्रागण मे व्यापारियो के धरने पर पहुंचे एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार के आश्वासन के पश्चात धरना प्रदर्शन समाप्त किया

पालिकाध्यक्ष के आवास के बाहर आत्मदाह की चेतावनी को वापिस लिया। टाउन हॉल मे एकत्रित व्यापारियो ने इस दौरान मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीएम आलोक कुमार को सौपा।

जिसमे आरोप लगाया कि पालिका नगरपालिका मार्किट एसो. सम्बद्ध उ.प्र.उद्योग व्यापार संगठन के व्यापारियो की समस्याओ की करीब दो वर्षो से अनदेखी की जा रही है। ज्ञापन मे पालिका प्रशासन ने पिछले कुछ समय से व्यापारियो की दुकानो का किराया लेना बन्द कर दिया।

व्यापारियो का आरोप है कि पालिका ने अन्धाधुंध किराया बढोतरी, सिकमी, वारिसान 15 साल का प्रस्ताव बनाकर पास किया गया। व्यापारियो को सुनने के बादमण्डलायुक्त द्वारा इनके दोनो प्रस्ताव 125 2 16 जनवरी 2019 जो कि अस्पष्ट होने तथा उसे परिवर्तित कर प्रस्ताव संख्या 164 दिनांक 4 जून 2019 को जो पास किया गया था

वह भी उत्तर प्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1916 की धारा 34 1 के अर्न्तगत विधि सम्मत न होने के कारण एतद्वारा प्रेतिघोषित कर दिए गए तथा प्रस्ताव सं.133 जो मण्डलायुक्त द्वारा स्वीकृत जिसमे डी.जी.सी.ेकी राय भी लगी है, के आधार पर निस्तारण का आदेश दिया गया था।

जिसमे मण्डलायुक्त कार्यालय से तीन पत्र भेजे गए लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नही हो पाया है। एडीएम को ज्ञापन सौपने वालो मे उ.प्र.उद्योग व्यापार संगठन के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल, विजय मदान,राकेश त्यागी, राजेन्द्र अरोरा, ज्ञानी गुरूवचन सिह, स.बलविन्द्र सिह,राहुल वर्मा,युवा नेता तरूण मित्तल, रामप्रकाश साहनी, प्रतीक अरोरा, किशनलाल नारंग आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 18 =