फिल्मी चक्कर

Stree Movie के 3 साल पूरे होने पर श्रद्धा कपूर ने शेयर की सेट से अनदेखी तस्वीरें

 Stree Movie:  श्रद्धा कपूर  ने इस खास मौके पर फिल्म के सेट और सीन्स की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और भूली बिसरी यादों को फिर से जिंदा किया है. श्रद्धा के अलावा इस फिल्म में राजकुमार राव (Rajkummar Rao), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) भी थे. 

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने मंगलवार को अपने इंस्टा पर स्त्री की कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें लीड स्टार कास्ट नजर आ रही है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा – स्त्री के 3 साल पूरे होने पर बधाई. 

स्त्री एक हॉरर कॉमेडी थी, जिसकी कहानी काफी यूनिक थी. यही कारण था कि लोगों को ये काफी पसंद आई. इस फिल्म ने जहां श्रद्धा कपूर के करियर ग्राफ को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई तो साथ ही हर कलाकार के लिए किसी न किसी रूप में फायदेमंद साबित हुई. फिल्म में श्रद्धा की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी. 

यूं तो श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर छाई ही रहती हैं लेकिन इन दिनों वो अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी ट्रेंड कर रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही श्रद्धा कथित ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ शादी करने वाली हैं.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − two =