उत्तर प्रदेश

पांच शताब्दी के इंतजार के बाद श्रीराम मंदिर शिलान्यास : दीपोत्सव का विशेष महत्व : योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लगभग पांच शताब्दी के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का भूमि पूजन संपन्न हो गया है। इसलिए इस बार वहां आयोजित होने वाले दीपोत्सव का विशेष महत्व है। उन्होंने इस उत्सव को पूरी भव्यता के साथ मनाए जाने पर जोर दिया।

योगी ने कहा कि दीपोत्सव के सभी कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाए। दीपोत्सव में मिट्टी और गोबर से बने दीयों को प्रज्ज्वलित किया जाए।

अधिक से अधिक लोगों को दीये जलाने के लिए प्रेरित किया जाए। इससे जहां ईको फ्रेंडली दीपावली की परिकल्पना को साकार करने में मदद मिलेगी, वहीं माटी कला से जुड़े कारीगरों को भी आमदनी होगी। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन के लिए अधिक से अधिक स्वयंसेवियों को जोड़ने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या के पुरातन, ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार इसके प्राचीन गौरव को प्रतिष्ठित करने का कार्य कर रही है।

अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ ही आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर इसका सर्वांगीण विकास करना सरकार की प्राथमिकता में है। वर्तमान सरकार प्रत्येक वर्ष दीपावली पर इसी उद्देश्य को बढ़ावा देने के लिए दीपोत्सव का आयोजन करती है। इस कड़ी में यह चौथा आयोजन है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 5 =