उत्तर प्रदेश

Gorakhnath News: गोरखनाथ मंदिर हमलावर अहमद मुर्तजा के घर से ATS ने एक और शख्स को हिरासत में लिया

Gorakhnath News: गोरखनाथ मंदिर परिसर में सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने वाले हमलावर मुर्तजा के घर पर पहुंचे एटीएस (ATS) अधिकारियों ने एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया है. एटीएस टीम मुर्तजा के घर के गेट पर भीतर से ताला लगाकर छानबीन करती रही. उसके घर से पकड़े गए शख्स को ले जाकर पूछताछ की जा रही है. 

पुलिस की टीम ने मुर्तजा के कमरे से तमाम संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए थे. एटीएस की टीम मुर्तजा के घर से एक संदिग्ध व्यक्ति समेत एक बैग भी साथ ले गई. मुर्तजा के घर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. घर में किसी भी व्यक्ति के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

वहीं गोरखनाथ मंदिर में हमला करने वाले आरोपी अहमद मुर्तजा की जांच कर रही पुलिस को एक चौंकाने वाली जानकारी मिली है. यूपी एटीएस और एसटीएफ (STF) की जांच में नई जानकारी मिली है. मुर्तजा के लैपटॉप में मेहमान नाम का फोल्डर मिला है, जिसमें अरबी भाषा के तमाम कागजात पाए गए हैं.

गोरखपुर हमले के मामले में जैसे जैसे जांच एजेंसियों की पड़ताल आगे बढ़ रही है वैसे वैसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. सबसे बड़ा खुलासा तो ये है कि, जहां मुर्तजा आईएस से प्रभावित था तो वहीं मुंबई में डी कंपनी से भी उसके तार जुड़े दिखाई दे रहे हैं.

हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी का पुलिस ने 7 दिन का कस्टडी रिमांड लिया है. वह 11 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी रिमांड में रहेगा. 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने के बाद आरोपी का मेडिकल टेस्ट हुआ जिसके बाद पुलिस कस्टडी रिमांड ली गई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 10 =