उत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, मेदांता में भर्ती

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी पत्नी साधना गुप्ता कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। दोनों को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पार्टी की ओर से बताया गया कि मुलायम सिंह में किसी तरह के कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। सांस लेने में तकलीफ के चलते उनकी जांच कराई गई तो संक्रमण बात सामने आई।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताया कि अपने पिता के स्वास्थ्य की स्थिति जानने के लिए वे निरंतर चिकित्सकों के संपर्क में हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मुलायम सिंह की हालत अभी स्थिर है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − five =