Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसआई योगेन्द्र चौधरी ने टावर पर हुई चोरी की घटना का 12 घंटे में किया खुलासा,चोरी की 5 बैट्रिया बरामद की

चरथावल। क्षेत्र के ग्राम हकीमपुरा स्थित एयरटेल के टावर से हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 12  के अंदर ही खुलासा कर दिया पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी की गई 5 बैटरियां व एक मिनी ट्रक बरामद किया है।

पुलिस ने पकड़े गए तीनों चोरों का चालान कर जेल भेज दिया है। चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम हकीमपुरा स्थित एयरटेल के टावर से चोरों ने आतंक मचाते हुए आधा दर्जन से अधिक बेट्रो सहित काफी सामान चोरी कर लिया था

सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज योगेंद्र चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया था चरथावल थाना अध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में कस्बा इंचार्ज योगेन्द्र चौधरी ने 12 घण्टे के अंदर ही चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन चोरों को महिंद्रा पिकप गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है

गिरफ्तार चोरों ने अपने नाम प्रदीप पुत्र धूम सिंह निवासी खेड़ी तगान थाना मंसूरपुर, मनीष पुत्र रविदत्त निवासी बहेड़ी बेगमपुर थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर व नीटू पुत्र राजपाल निवासी कुटेसरा थाना चरथावल बताया पुलिस ने चोरों के पास से चोरी की गई 5 सैल बैटरी बरामद की है पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =