Siliguri News: मादक पदार्थ की तस्करी में पूर्व मुख्यमंत्री का बेटा बंधक, बहू गिरफ्तार-चार किलो ब्राउन शुगर बरामद
Siliguri News: मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री मोहम्मद अलीमुद्दीन की बहू लालिजान बेगम ने अपने ही पति यानी पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे मोहम्मद इस्लाउद्दीन को बंधक बना कर तस्करी को अंजाम देने की कोशिश की। मगर, वह बीच रास्ते में ही दबोच ली गई।
अब पूर्व मुख्यमंत्री का पुत्र तस्करों के हाथों बंधक बना हुआ है। तस्करी में यह नियम है कि आप तस्करी करने पर कमा सकते हैं, मगर उसके लिए आपको कुछ बंधक रखना पड़ेगा। तस्करी की सामग्री आप सही सलामत पहुंचा देंगे तो उसके बाद आपका बंधक आपको वापस कर दिया जाएगा। मगर, यहां सही सलामत डील होने से पहले ही महिला गिरफ्तार हो गई और फलस्वरूप उसका बंधक पति अभी तक बंधक है, जो कि पूर्व मुख्यमंत्री का बेटा है।
रुपयों के लिए मादक कारोबार में लिप्त राजनीतिक घराने की एक महिला ने अपने पति को ही गिरवी रख दिया। सामान की तरह गिरवी रखा गया व्यक्ति मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री का पुत्र है। ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री की पुत्रवधू फिलहाल जलपाईगुड़ी जेल में कैद है। पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे के साथ तस्कर गिरोह के अन्य आरोपितों की तलाश में पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स सिलीगुड़ी की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
गुप्त सूचना के आधार एसटीएफ सिलीगुड़ी की टीम ने विश्वकर्मा पूजा की देर रात सिलीगुड़ी से सटे जलपाईगुड़ी जिला अंतर्गत राजगंज थाना क्षेत्र के फाटापोखर टोल गेट पर असम से बिहार के मुजफ्फरपुर को जा रही एक बस से एक किलो ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपितों में शामिल तौसिफ अंसारी (22) उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का और अन्य दो अलिमुद्दीन रहमान (27), सद्दाम अली (18) असम के कामरूप जिले का निवासी है। ये तीनों फिलहाल रिमांड पीआर एसटीएफ की हिफाजत में हैं।
इससे करीब बीस दिन पहले एसटीएफ ने पूर्वोत्तर के एक रेलवे स्टेशन पर असम से दिल्ली को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस की एस-5 कोच में तलाशी अभियान चलाकर करीब चार किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया था। मादक तस्करी के आरोप में एसटीएफ ने उसी कोच से एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
इनके नाम लालिजान बेगम (55), मोहम्मद आजाद खान (47) और बसेईमायूम यासीन (19) बताया गया। आरोपितों में शामिल महिला लालिजान बेगम वर्ष 1972 से 74 के बीच मणिपुर के मुख्यमंत्री रहे मोहम्मद अलीमुद्दीन के बेटे मोहम्मद इस्लाउद्दीन की पत्नी बताई जा रही है। एसटीएफ की माने तो लालिजान अपने पति के साथ मणिपुर के थौबल जिला अंतर्गत लीलोंग थाना क्षेत्र के आहनबी कालीइखोंग ब्रिज के निकट तूरेल हाओरेबी इलाके में रहती है।
लालिजान पिछले लंबे समय से मादक तस्करी कारोबार में लिप्त है। वह अपने गिरोह के साथियों के साथ कई बार मादक का खेप मणिपुर से बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों मे पहुंचा चुकी है, लेकिन पहली बार पकड़ी गई है।गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने तीनों को रिमांड पीआर लेकर पूछताछ किया तो चौंकने वाला रहस्य सामने आया। एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के किशनगंज के एक मादक कारोबारी ने चार किलो ब्राउन शुगर के लिए लालिजान को 50 लाख रुपये नकद दिया था। रुपये लेने के लिए लालिजान अपने पति मोहम्मद इस्लाउद्दीन के साथ किशनगंज आई थी।
रुपये लेकर मादक पदार्थ की डिलीवरी देने तक अपने पति को ग्राहक के पास गिरवी रख कर की गई थी, लेकिन मादक लेकर आते समय लालिजान बेगम एसटीएफ के हत्थे चढ़ गई। लालिजान से पूछताछ के आधार पर एसटीएफ ने मादक कारोबारी को गिरफ्तार करने के लिए किशनगंज में छापेमारी भी की
लेकिन भनक लगते ही गिरवी मोहम्मद इस्लाउद्दीन के साथ कारोबारी इलाके से फरार है। एसटीएफ उनकी तलाश में जुटी हुई है।डीएसपी (उत्तर बंगाल) सुदीप भट्टाचार्य ने बताया कि रिमांड कि मियाद समाप्त होते ही लालिजान समेत तीनों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। किशनगंज के मादक कारोबारी समेत लालिजान के पति मोहम्मद इस्लाउद्दीन को पकड़ने के लिए किशनगंज में भी छापेमारी कि गई, लेकिन वे सभी फरार हो चुके हैं। एसटीएफ उनकी तलाश में हर संभव कोशिश कर रही है। (As it was from online source)

