Religious

Morning Motivation- कुछ ऐसे संकेत जिनसे संवरती है जिन्दगी, आती हैं Happiness

जब हम सुबह (Morning Motivation) आँख खोलते हैं वह प्रात:काल का समय बहुत ही शुभ और अच्छा माना जाता है। धर्मशास्त्रों में लिखा है कि सुबह के समय वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा रहती है, जो हमारे जीवन में खुशियों Happiness का संचार करती है।

प्राकृतिक तौर पर सुबह के समय कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जो अगर उठते ही सुनाई या दिखाई पड़ते हैं तो यह जीवन में सफलता, खुशियां और आनंद से भरपूर जीवन को व्यतीत करने का संकेत देते हैं।

शुभ होता है हथेलियों को देखना

प्राचीन धर्मग्रंथों और हमारे ऋषि-मुनियों के अनुसार हमारे हाथों की हथेलियों में दैवीय शक्तियां निवास करती हैं। अत: सुबह-सुबह हाथों को देखना शुभ माना जाता है। यदि आप सुबह उठते ही दोनों हाथों को रगड़ते हुए हथेलियों के दर्शन करके उन्हें अपने चेहरे पर घुमाते हैं तो जीवन से नकारात्मकता दूर होकर जीवन में शुभता का संचार होता है।

मंदिर की घंटी सुनाई देना
सुबह आंखें खुलते ही अगर आपको शंख, मंदिर की घंटियों की आवाज अथवा मंत्रोच्चार सुनाई देते हैं तो यह शुभ संकेत होता है।

गाय का रंभाना
सुबह के समय यदि सफेद गाय आपके घर के द्वार पर आकर जोर-जोर से रंभाती है तो माना जाता है कि आपके जीवन में निश्चित ही सुखों की वृद्धि होने वाली है।

सफेद पुष्प का दिखना

आपको सुबह-सुबह यदि श्रीफल, शंख, मोर, हंस अथवा सफेद पुष्प दिखाई दे तो समझिए आपका दिन बहुत ही शुभ बीतने वाला है।
सफाईकर्मी का दिखना

सुबह के समय यदि आप घर से निकलते हैं और कोई भी सफाईकर्मी आपको झाड़ू लगाते या साफ-सफाई करते हुए दिखाई दे तो यह भी बहुत शुभ संकेत होता है।

दूध-दही का दिखना
सुबह उठते ही अगर सबसे पहले दूध, दही दिखाई देता है तो यह आने वाले समय में अच्छे भाग्य की ओर इशारा करता है।

पक्षियों की चहचहाहट
सुबह-सुबह यदि आपके घर की छत से पक्षी या चिडिय़ा की चहचहाहट सुनाई दें तो समझिए आज के दिन कुछ अच्छा होने वाला है।

शृंगार किए स्त्री का दिखना

सुबह के समय अगर कोई सुहागन स्त्री श्रृंगार किए हुए और हाथ में पूजा थाल लेकर जाती हुई दिखाई दे तो यह संयोग बड़ा ही शुभ माना जाता है। (from a reader/Internet)

Religious Desk

हमारे धार्मिक सामग्री संपादक धर्म, ज्योतिष और वास्तु के गूढ़ रहस्यों को सरल और स्पष्ट भाषा में जनमानस तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। वे धार्मिक ग्रंथों, आध्यात्मिक सिद्धांतों और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित लेखन में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य समाज में सकारात्मकता फैलाना और लोगों को आध्यात्मिकता के प्रति जागरूक करना है। वे पाठकों को धर्म के विविध पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं, ताकि सभी लोग अपने जीवन में मूल्य और आस्था का समावेश कर सकें।

Religious Desk has 281 posts and counting. See all posts by Religious Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 8 =