Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: संविधान दिवस पर प्रश्नात्मक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। एस डी ग्लोबल स्कूल में संविधान दिवस बहुत ही आकर्षक रूप में मनाया गया। संविधान दिवस के अवसर पर विद्यालय में प्रश्नात्मक प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसी के साथ-साथ विद्यालय में च्च्पोस्टर प्रतियोगिताज्ज् का भी आयोजन कराया गया

जिसमे विद्यालय के छात्राओं ने डा. भीमराव अम्बेडकर जी के पोस्टर बनाए । विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने शपथ ली कि वे पूर्ण निष्ठा से अपने सविधान का आदर करेगे तथा इस वैज्ञानिकता के युग में देश को आगे लेकर जाएंगे।

सविधान दिवस के मौके पर मौजूद विद्यालय के निदेशक डा० सिद्धार्थ शर्मा ने संविधान पर प्रकाश डालते हुए, उसके महत्व को समझाया तथा सभी छात्र-छात्राओं को उससे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता वत्स ने भी संविधान दिवसश् पर अपने विचार व्यक्त किये तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं को मौलिक कर्तव्यों से अवगत कराया

तथा मौलिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।संविधान दिवस को सफल बनाने में विद्यालय की सभी शिक्षिकद् मंजू श्यामा भारती, लवीना गुप्ता, अनुज राठी, ज्योति सैनी, श्वेता जैन, अनु मलिक, प्रीति गोयल, पूजा पाल, सुमित गुप्ता, मोहित शर्मा, सोनिका शर्मा, दीपमाला, मेधा, सपना, शिल्पी शर्मा, दीपावली, आदि का सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 2 =