उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: बगैर पूछे मायके जाने से खफा, पति ने फावड़े से वार कर पत्नी की हत्या की

Sonbhadra News:  कुसुम्हा गांव में  बगैर पूछे मायके जाने से खफा, पति ने फावड़े से वार कर पत्नी की हत्या की। इसके बाद लाश गायब करने के नियत से, शव को बोरे में पैक कर दिया। तभी इस वारदात पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई और आरोपी वहां से फरार हो गया। जैसे ही गांव के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। म्योरपुर पुलिस ने जहां मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

एएसपी मुख्यालय कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी दुद्धी आशीष मिश्रा भी रात 10.30 बजे के करीब मौके पर पहुंच गए। देर रात तक मामले की छानबीन चलती रही। ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही म्योरपुर पुलिस को जल्द मामले के खुलासे के निर्देश दिया। उधर एसपी डॉ. यशवीर सिंह की तरफ से भी मामले के जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी हुई है।

 रीता (30) और उसके पति पप्पू पटेल (35) निवासी कुसुम्हा थाना म्योरपुर के बीच घरेलू मसले को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसी बीच वह पति से बगैर पूछे मायके चली गई। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार को वह घर वापस लौटी तो रात म़े दोनों में इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद पप्पू पटेल ने पत्नी की पिटाई करने के साथ ही, फावड़े से वार कर हत्या कर दी। 

घटना का किसी को पता ना चलने पाए, इसके लिए उसने लाश को बोरे में भरकर, ठिकाने लगाने की योजना बना ली। तब तक इसकी भनक पड़ोसियों को लग गई और उन्होंने घटना से प्रधान को अवगत कराया। बताया जाता है कि जब प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ग्रामीणों के साथ उसके घर पहुंचे तो देखा कि पप्पू पटेल पत्नी के शव को बोरे में भरकर उसे ठिकाने लगाने की तैयारी में जुटा हुआ था।

गांव को लोगों को आया देख आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जैसे ही वारदात की जानकारी पुलिस को मिली महकमे में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक म्योरपुर अश्वनी त्रिपाठी ने वाकए की जानकारी अधिकारियों को देने के साथ ही, मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी मुख्यालय कालू सिंह कुसुम्हा गांव पहुंच गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =