उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: मुंह नाक में घुसी थी लकड़ी, काचन गांव जंगल में मिली महिला की लाश

Sonbhadra News: पहले महिला के मुंह और नाक में लकड़ी डालकर बेरहमी से हत्या की गई। इसके बाद शव ले जाकर जंगल  में फेंक दिया गया। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे के करीब पुलिस को जंगल में शव फेंके होने की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने भी यह माना कि महिला की हत्या करने के बाद शव जंगल में फेंका गया है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी मौके का निरीक्षण कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए। वारदात के पीछे अंधविश्वास का मामला होने की आशंका जताई जा रही है।

म्योरपुर थाना  से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर बभनडीहा ग्राम पंचायत के सटे काचन गांव  के पास स्थित जंगल में दीपावली पर घर की पोताई करने के लिए मिट्टी लेने जा रही महिलाओं ने जंगल में महिला का शव पड़ा देखा तो सन्न रह गई। वहां से भागती हुई गांव में पहुंची और ग्रामीणों को घटना के बारे में जानकारी दी।

जानकारी पाने के बाद मौके पर आसपास के गांव से कई ग्रामीण पहुंच गए। लोगों ने देखा कि महिला के गर्दन में दुपट्टा बंधा पड़ा है। मुंह और नाक में लकड़ी डाली गई है। महिला की नृशंस हत्या हुई देख गांव के लोग भी सन्न रह गए। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंचे म्योरपुर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी (Police Station Ashwani Kumar Tripathi) ने शव को कब्जे में लेने के साथ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

वारदात की सूचना मिलने के बाद शाम पांच बजे के करीब एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और एएसपी राजीव कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों से वार्ता कर जरूरी जानकारी हासिल की। म्योरपुर पुलिस को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए।

थानाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि थाने पर किसी महिला के गुम होने की सूचना नहीं दी गई है। महिला के गर्दन में दुपट्टा बंधा हुआ तथा मुंह व नाक में लकड़ी डाली गई मिली है। जिस जगह महिला का शव मिला है, उसी के पास की झाड़ी में एक साड़ी और ब्लाउज भी फेंका मिला है। चूड़ी टूटी हुई पाई गई है।

महिला की उम्र 25-26 वर्ष के लगभग है। शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने महिला की हत्या कर शव को जंगल मे लाकर फेंक दिया। उसके हाथ पर सुनीता देवी लिखा पाया गया है। महिला कहां की रहने वाली है और उसकी हत्या क्यों की गई? इसका पता लगाया जा रहा है। 

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 356 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 18 =