उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: महुआंव गांव में पति को जिंदा जलाया, आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

Sonbhadra News: शाहगंज थाना क्षेत्र के महुआंव गांव में  किसी बात से क्षुब्ध होकर एक महिला ने अपने ही पति को आग लगा दी। आरोपों के माने तो पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

उपचार के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। वहीं, गंभीर रूप से झुलसने की स्थिति को देखते वाराणसी के लिए रेफर करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही थी।

बताते हैं कि सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र के महुआंव गांव निवासी अरविंद (20) पुत्र जमुना संदिग्ध हाल में मंगलवार की देर रात झुलस गया। उपचार के लिए उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख वहां से उपचार के लिए उसे कहीं अन्यत्र ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद झुलसे युवक को उपचार के लिए राबर्ट्सगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले आया गया।

मामले की जानकारी पुलिस को देने के बाद उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। कुछ ही देर में परिवार के लोगों के अलावा ससुराल पक्ष के लोग पहुंच गए और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। दोनों पक्षों में देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पीड़ित पक्ष की तरफ से मामले की तहरीर भी पुलिस को देने की बात कही जा रही थी। हालांकि पुलिस का कहना था कि अभी तहरीर नहीं मिली है।

युवक के परिवार वालों का कहना था कि रात की 11 बजे के करीब दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। अरविंद की पत्नी किस कदर खफा हुई तो उसने पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी।

चीख-पुकार सुनकर जब वह लोग वहां पहुंचे तो देखा कि वह आग का गोला बना हुआ था। शोर पर पास-पड़ोस के लोग भी जुट गए। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 17 =