फिल्मी चक्कर

‘साहो’ फिल्म: प्रभास ने Enni Soni गाने को इंस्टाग्राम पर रिलीज किया

फिल्म ‘बाहुबाली’ के अभिनेता प्रभास की बहुचर्चित फिल्म ‘साहो’ का दर्शकों को इंतजार है. इस फिल्म के गाने ‘Enni Soni’ के 30 सेकेंड के टीजर लॉन्च किए जाने के बाद, मेकर्स ने 2 अगस्त  पूरे सॉन्ग को रिलीज कर दिया है. इस गाने में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और प्रभास नजर आ रहे हैं. इस म्यूजिक वीडियो सॉन्ग को ऑस्ट्रेलिया में फिल्माया गया है. सॉन्ग को तुलसी कुमार और गुरु रनधावा ने आवाज़ दी है.
प्रभास ने गाने के पोस्टर्स को इंस्टाग्राम पर रिलीज किया. अभिनेता ने गाने के पोस्टर को चार भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में शेयर किया. उन्होंने लिखा, “डार्लिंग, प्यार की मेलोडी यहां है! Enni Soni अब रिलीज हो गया!”

 इस गाने का टाइटल है ‘इन्नी सोनी’. जिसमें प्रभास और श्रद्धा कपूर का रोमांस करते नज़र आ रहे हैं.ये दोनों सितारे एक खूबसूरत लोकेशन पर नज़र आ रहे हैं. रेड ड्रेस में श्रद्धा जहां बहुत ही ग्लैमरस अवतार में हैं तो वहीं प्रभास भी अपने रोमांटिक अवतार में खूब जंच रहे हैं.इस गाने को गुरु रंधावा और तुलसी कुमार ने आवाज दी है.

 

इससे पहले फिल्म का पहला गाना ‘साइको सैयां’ कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था जिसे पसंद किया गया. ‘साइको सैयां’ को सचित टंडन, ध्वनि भानुशाली और तनिष्क बागची ने गाया है. इसके लिरिक्स और कंपोज़िशन का काम तनिष्क बागची ने ही संभाला है.

 

 

इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय, मुरली शर्मा और इवलिन शर्मा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे.‘साहो’ का बजट 150 करोड़ का है, जो कि हिंदी, तेलुगू, मलयालम और तमिल में रिलीज होगी. बताया रहा है कि इस फिल्म के एक्शन सीन शूट करने के लिए मेकर्स ने 90 करोड़ रुपए तक खर्च किए हैं.ये फिल्म 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पहले ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ा दी.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − fourteen =