14 दिसम्बर को सपा का किसानों के समर्थन में धरना
मुज़फ्फरनगर-समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने अपने बयान में कहा है कि, भयानक सर्दी में खुले आसमान के नीचे मोदी सरकार के किसान विरोधी कानूनों के विरुद्ध किसानों के आंदोलन को समाजवादी पार्टी पूरी तरह समर्थन देती है
किसान विरोधी कानूनों के विरुद्ध किसानों के आंदोलन को @samajwadiparty पूरी तरह समर्थन देती है.14 दिसम्बर को प्रात;11 बजे @DmMuzaffarnagar कार्यालय मुजफ्फरनगर पर धरना देकर किसान आंदोलन की आवाज़ को बुलंद करेगी : @PramodT80713635 pic.twitter.com/odjDdR89OY
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) December 12, 2020
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीअखिलेश यादव के निर्देश पर किसानों के समर्थन व किसान विरोधी कानूनों को वापसी की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर दिनांक 14 दिसम्बर को प्रात;11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय मुजफ्फरनगर पर धरना देकर किसान आंदोलन की आवाज़ को बुलंद करेगी।
किसान और व्यापारियों के साथ ही देश का नौजवान भी बेरोजगारी के कारण परेशान-प्रमोद त्यागी
