Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

घर में चल रही थी शादी की तैयारियां, अचानक लापता हुई युवती और फिर…

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शादी से पांच दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने दो युवकों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस अगवा युवती व आरोपियों की तलाश में जुटी है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की 30 नवंबर को शादी होनी थी, जिसके चलते उसके परिजन शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे।

घर में शादी में शामिल होने के लिए नाते-रिश्तेदार भी आने शुरू हो गए थे। इसी दौरान उक्त युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने गुपचुप तरीके से उसकी तलाश शुरू की, लेकिन शाम तक भी युवती का सुराग नहीं लग पाया।

वहीं देर रात युवती के परिजन थाने पहुंचे और एसओ धर्मेंद्र सिंह से मिलकर दो युवकों पर युवती को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया।

पीड़ित परिजनों ने सामाजिक बदनामी का हवाला देते हुए शादी से पहले अगवा युवती को बरामद करने की भी गुहार लगाई।

एसओ ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर दो आरोपियों रविंद्र व शिवकुमार के खिलाफ युवती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई है, जल्द ही उसे बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 5 =