उत्तर प्रदेश

सपा का रहेगा लोकसभा चुनाव में मजबूत प्रदर्शन- Shivpal Yadav

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री Shivpal Yadav के मुजफ्फरनगर पहुंचने पर गुप्ता रिसोर्ट मेरठ रोड़ पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने रामपुरम स्थित सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर के आवास पर पहुंचकर चौधरी इलम सिंह गुर्जर व उनके परिजनों से मुलाकात की। चौधरी इलम सिंह गुर्जर के आवास पर जुटे जनपद के सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है अपनी ही घोषणाओं को वह लागू न करके उनको भुलाकर दूसरी घोषणाएं कर देती है। भाजपा की घोषणाओं का जनता को कोई लाभ नही मिल रहा है। शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में बड़ी ताकत के रूप में प्रदर्शन करेगी,उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन देश का मजबूत गठबंधन है तथा भाजपा सरकार में ठगा हुआ महसूस कर रही जनता को इंडिया गठबंधन व समाजवादी पार्टी से पूरी आशा है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को सन्देश देते हुए बूथ स्तर पर लोकसभा चुनाव की मजबूत तैयारी का आह्वान किया। उनके साथ पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर,कार्तिकेय राणा भी पहुंचे थे।

सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी,पुरकाजी विधायक अनिल कुमार,वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सतेंद्र बालियान,पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक के पुत्र निशांत मलिक,सपा नेता बोबी त्यागी, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी,धर्मेन्द्र पँवार,पवन बंसल,शमशेर मलिक सुखपाल सिंह,अमीर कासिम एडवोकेट,सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत,सपा

सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी,सपा नेता नोशाद अली,रमेश चंद शर्मा, सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक,अक्षय चौधरी, यशपाल चौधरी, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी,सपा नेता हारून सिद्दीकी,डॉ अलीशेर अंसारी,जुनेद रऊफ, हाजी गुफरान तेवड़ा, डॉ इसरार अल्वी,राशिद मलिक,हाजी इकबाल, आशीष त्यागी, रविकांत त्यागी,हारून खान, नवाब इम्तियाज, मोनू गुर्जर,हसीब राणा, अनुज गुर्जर, अरशद खान, पवन पाल, रामपाल सिंह पाल, फिरोज अख्तर,मीर हसन,हुसैन राणा,जावेद फरीदी, मेहरबान तावली, अब्बास अली, डॉ हनीफ अंसारी,अली जैदी, सलमान अब्बासी, सनव्वर राणा सहित सैकड़ो सपा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 12 =