मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर विशेष सफाई अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे और मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार यादव के निर्देश पर १ सप्ताह का विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह के नेतृत्व में इस अभियान के दूसरे दिन सभी ब्लॉकों, कंटेंटमेंट जॉन और ग्राम पंचायतों में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया
साथ ही सभी कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज भी किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान की क्षेत्रवासी खुलकर प्रशंसा कर रहे हैं
क्योंकि सफाई अभियान से वर्षों से अटी पड़ी नालिया, नाले साफ किए जा रहे हैं। कल इस अभियान का डीपीआरओ अनिल सिंह ने औचक निरीक्षण किया था।
औचक निरीक्षण मे कुछ सफाई कर्मी ड्यूटी से नदारद मिले थे, जिसके बाद डीपीआरओ अनिल सिंह ने नदारद सभी सफाई कर्मियों का १ दिन का वेतन रोक दिया था, आज सभी सफाई कर्मी समय से ड्यूटी पर पहुंचे और सफाई अभियान में जुट गए।

