खेल जगत

टी नटराजन IPL से बाहर: सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस साल के IPL सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं हुई. जहां एक तरफ टीम को अपने शुरुआती तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा

वहीं अब टीम को एक बड़ा झटका लग गया है. हैदराबाद के धांसू गेंदबाज टी नटराजन इस साल आईपीएल से बाहर हो गए हैं. घुटने की चोट से जूझ रहे नटराजन को इस सीजन में न खेलने की सलाह दी गई है. 

नटराजन में इस साल आईपीएल के सिर्फ दो ही मैच खेले. उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अपना IPL 14 का लास्ट मैच खेला था, लेकिन अब वे इस सीजन का एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे. नटराजन की घुटने की चोट उभर आई है. इस वजह से उनको कुछ वक्त तक क्रिकेट से दूरी बनानी होगी.

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार टी नटराजन को आईपीएल छोड़कर बैंगलोर के नेशनल क्रिकेट अकादमी में लौटेंगे. ऑस्ट्रेलिया टूर के बाद भी नटराजन ने दो महीने तक NCA में ही वक्त बिताया था. खबरें हैं कि बीसीसीआई सनराइजर्स हैदराबाद से नटराजन को रिलीज करने के लिए कह सकती है. हालांकि नटराजन के रिप्लेसमेंट को लेकर टीम ने अभी कुछ नहीं बताया है.

अगर सनराइजर्स हैदराबाद की परफॉर्मेंस की बात करें तो अब तक ये सीजन टीम के लिए अच्छा नहीं रहा है. अभी तक ऑरेंज आर्मी ने महज एक जीत दर्ज की है.

तीन मैचों में करारी शिकस्त मिलने के बाद टीम को आखिरकार पजांब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज की. अब देखना होगा कि टीम के लिए आगे का सीजन कैसा रहता है.

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + nine =