उत्तर प्रदेश

शासन सख्त : कोरोना वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाना पड़ेगा महंगा

लखनऊ। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए टीकाकरण अभियान को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को लेकर अलग-अलग तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिसकी जानकारी के बाद शासन ने सख्त रुख अपनाया है।

सभी जिलों के जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों को गुरुवार को भेजे गए निर्देश में शासन ने कहा है कि तमाम जिलों से मिली सूचना के अनुसार शहरी क्षेत्रों में छिटपुट तो ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर टीके को लेकर कुछ शरारती तत्व अफवाहें फैलाकर टीकाकरण अभियान में बाधा डालना चाहते हैं।

इसे किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जा सकता। अफवाहें फैलाने वालों को तत्काल चिन्हित कर उन्हें समझाया जाए कि यह टीकाकरण उन सबके लिए जरूरी है और इससे लोग कोरोना से सुरक्षित हो सकेंगे।

इसके बाद भी अगर लोग बाधा उत्पन्न करें तो उनसे सख्ती से निपटा जाए। यह भी कहा गया है कि अगर समझाने के बाद भी अफवाहें फैलाने वाले नहीं मानें तो उनके विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। राज्य सरकार ने जुलाई से प्रतिदिन 10 लाख लोगों को टीके लगाने की योजना तैयार कर रखी है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + six =