खेल जगत

SRH Vs KKR: राहुल-मारक्रम के तूफान में उड़ी कोलकाता

आईपीएल में हैदराबाद का सामना कोलकाता (SRH Vs KKR) से हुआ. इस मैच में हैदराबाद ने मारक्रम और राहुल त्रिपाठी की पारी की दम पर इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज की है. इन दोनों ही बल्लेबाज़ों ने अर्धशतकीय पारी खेली है.

176 रन के स्कोर का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही. सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा 3 रन बना कर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कप्तान केन विलियमसन भी 17 रन बना कर आउट हो गए. दो विकेट गिर जाने के बाद राहुल त्रिपाठी और मारक्रम ने टीम को संभाला. 

https://twitter.com/IPL/status/1515012412163821570?ref_src=twsrc%5Etfw

इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने 94 रन की साझेदारी की. इस दौरान राहुल ने मात्र 21 गेंदों में फिफ्टी बना दी. वो 37 गेंद पर 71 रन बना कर आउट हुए. उनके आउट होने के बाद मारक्रम ने जिम्मेदारी उठाई और टीम को  जीत दिला दी. मारक्रम ने भी अर्द्धशतक बनाया.

नीतीश राणा (54) और आंद्रे रसेल (नाबाद 49) की धुआंधार पारी की बदौलत  ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 176 रनों का लक्ष्य दिया.कोलकाता ने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 175 रन बनाए.टीम की ओर से राणा और रसेल ने 26 गेंदों में 39 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की.

https://twitter.com/IPL/status/1514997237793050628?ref_src=twsrc%5Etfw

हैदराबाद की ओर से टी नटराजन ने तीन विकेट चटकाए.वहीं, उमरान मलिक ने दो विकट झटके, जबकि मार्को जेनसेन, जगदीश सुचित और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट लिया.

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता टीम की शुरुआत बेहद अच्छी रही, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में तीन विकेट गंवाकर 38 रन बनाए.इस दौरान, एरोन फिंच (7), वेंकटेश अय्यर (6) और सुनील नरेन (6) जल्द ही पवेलियन लौट गए.वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर और नीतीश राणा ने पारी को संभलकर आगे बढ़ाया और टीम के लिए तेजी से रन बटोरे.

लेकिन 10वां ओवर फेंकने आए उमरान की गेंद पर कप्तान श्रेयस (28) बोल्ड हो गए, जिससे केकेआर ने चार विकेट खोकर 70 रन बनाए.साथ ही उनकी और राणा के बीच 33 गेंदों में 39 रनों की साझेदारी का अंत भी हो गया.छठे नंबर पर आए शेल्डन जैक्सन ने राणा का साथ दिया.दोनों ने मिलकर 13वें ओवर में टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया.लेकिन तेज गति से रन बनाने के चक्कर में शेल्डन (7) उमरान की गेंद पर कैच आउट हो गए.

जिससे कोलकाता को 103 रन पर पांचवां झटका लगा.सातवें नंबर पर आए आंद्रे रसेल ने राणा के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की.इस बीच, राणा ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.16 ओवरों के बाद कोलकाता ने पांच विकेट खोकर 122 रन बनाए.लेकिन 18वां ओवर फेंकने आए नटराजन की गेंद पर राणा छह चौके और दो छक्कों की मदद से 36 गेंदों में 54 रन बनाकर पूरन के हाथों कैच आउट हो गए.

पैट कमिंस (3) और अमन हकीम खान (5) पवेलियन लौट गए.वहीं, 20वें ओवर में सूचित की गेंदों पर लगातार दो छक्के और एक चौका मारकर रसेल ने टीम के स्कोर को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 175 रन पहुंचा दिया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − six =