Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जमातियों का सैंपल पॉजिटिव होने पर शेरनगर क्षेत्र को सील कर दिया गया

मुजफ्फरनगर। जनपद मे कोरोना के मामले की कन्फर्म रिर्पोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मे हडकम्प मचा हुआ है बीते दिन तीन जमाती पॉजिटिव पाए थे,जिन्हे उपचार आइसोलेशन वार्ड मे भर्ती कराया गया था। इनमे से एक जमाती शेरनगर क्षेत्र मे रह रहा था। जिसके चलते आज जिला प्रशासन द्वा उस क्षेत्र को सील कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि वद्यैश्विक संकट कोरोना को लेकर शांत चल रहे जिले मे तीन मामलो की कन्फर्म रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग मे हडकम्प मचा हुआ है।

प्रशासन द्वारा उक्त तीनो जमातियो को बीआईटी मीरापुर के क्रारंटाइन सेंटर मे रखा गया है। इनमे से दो रांची झारखंड सें के रहने वाले हैं और एक केरल का निवासी है। यह सब रिजामुददीन मरकज से होते हुए मुजफ्फरनगर मे जमात मे भेजे गए थे। रांची के जिन दो जमातियों का सैंपल पॉजिटिव होने पर उन्हे पुरकाजी की एक मस्जिद मे ठहराया गया था।

ज्ञात हो कि इन तीन जमातियो मे से एक अन्य जमाती थाना नई मन्डी क्षेत्र की शेरनगर क्षेत्र मे रह रहा था। जिसके चलते आज मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन द्वारा उस क्षेत्र को सील कर दिया है।

डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने गांव शेरनगर पहुंच कर अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।तथा ग्रामीणो को अपने घरो मे रहने की अपील की। ग्राम शेरनगर के सभी रास्ते बंद कर दिए गए है। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित सिह,एसडीएम सदर, सीओ नई मन्डी धनंजय मिश्रा, इंस्पैक्टर नई मन्डी दीपक चतुर्वेदी आदि अधिकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − seven =