एसएसपी ने मुख्य चौराहों का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद के मुख्य चौराहों व स्थानों पर भ्रमण कर लॉक़डाउन का पालन करवाने हेतु लगी पुलिस बल की डियूटी को चैक किया गया तथा लोगों से कोविड नियमों का लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की गयी।
पुलिस बल को कोरोना संक्रमण से स्वंय को सुरक्षित रखते हुए डियूटी करने तथा अनावश्यक कार्य के घूम रहे/ कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों तथा मास्क न लगाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वह लगातार भ्रमणशील रहकर लोगों को घरों में रहने, मास्क लगाने तथा हाथों को नियमित अंतराल पर धोते रहने के लिए जागरुक करते रहे।

