वैश्विक

पश्चिमी जर्मनी के एक रिहायशी इलाके में पांच बच्चों के शव मिलने से हड़कंप

पश्चिमी जर्मनी के एक रिहायशी इलाके में पांच बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। दरअसल ये मामला सोलिंगन शहर के एक रिहायशी इलाके का है और पुलिस को इन पांच बच्चों की 27 वर्षीय मां पर शक है।

पुलिस का कहना है कि इन बच्चों की मां ने डसेलडोर्फ के एक रेलवे स्टेशन के पास आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

पुलिस का कहना है कि बच्चों की मौत का कारण अभी साफ नहीं है लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि एक 11 साल का छठा बच्चा अपनी जान बचाने में कामयाब रहा है।

हालांकि पुलिस के पास भी अभी इस मामले को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है।पुलिस ने बताया कि उनके पास स्थानीय समयानुसार करीब एक बजकर 45 मिनट पर एक फोन आया था

जिसकी बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो उन्हें वहां पांच बच्चों के शव मिले। यह अपार्टमेंट हसेल्डेल क्षेत्र के एक रिहायशी इलाके में स्थित है। इन पांच बच्चों में दो लड़के और तीन लड़कियां हैं। 

इन पांचों बच्चों की उम्र एक से आठ साल के बीच बताई जा रही है। बच्चों की दादी घटनास्थल से 60 किलोमीटर की दूरी पर रहती हैं। एक स्थानीय जर्मन वेबसाइट के मुताबिक, दादी ने ही आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट कॉल किया था। पुलिस प्रवक्ता स्टीफन ने बताया कि बच्चों की मां गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस इन बच्चों के शवों के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि बच्चों की मां से इस दुखद घटना के बारे में और जानकारी लेकर कारण का पता लगाया जा सकता है।

पुलिस ने अपार्टमेंट वाले ब्लॉक के सभी फ्लैट्स को सील कर दिया है। बता दें कि घटनाक्रम पर पुलिस की गाड़ी, एंबुलेंस और फॉरेंसिक टीम मौजूद हैं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 2 =