वैश्विक

10 रूपये क्विंटल बढ़ा गन्ना समर्थन मूल्य, 350 रुपये प्रति क्विंटल करने का निर्णय

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के गन्ना किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पिराई सत्र 2020-21 के लिए गन्ने के भाव में 10 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि कर इसे 350 रुपये प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया है जोकि देश में सर्वाधिक है।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस सम्बंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। गन्ने के भाव में यह वृद्धि राज्य के किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए की गई है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने वर्ष 2018-19 और वर्ष 2019-20 के पिराई सत्रों की तर्ज पर वर्तमान पिराई सत्र 2020-21 के लिए गन्ना किसानों को सब्सिडी प्रदान करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि पिराई सत्र 2018-19 के लिए 81.37 करोड़ रुपये और मई, 2020 तक पिराई सत्र 2019-20 के लिए 124.14 करोड़ रुपये से अधिक की राशि राज्य की विभिन्न चीनी मिलों को सब्सिडी के रूप में प्रदान की गई है।

हाथरस कांड में बड़ा खुलासाः घूंघट के अंदर थी नकली ‘भाभी’, असलियत जान दहला देश

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 4 =