फिल्मी चक्कर

तापसी पन्नू ने अमृता सिंह के लिए लिखा पोस्ट, बेटी सारा ने कहा थैंक्यू

Tapse Min |तापसी ने सोशल मीडिया पर साल 2019 में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘बदला’ के सेट से एक तस्वीर शेयर की. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और अमृता सिंह भी अहम किरदार में थे.

तापसी ने अमृता सिंह के लिए एक लंबा नोट इंस्टाग्राम पर शेयर किया. जिसके बाद उन्होंने तापसी को थैंक्यू कहा, लेकिन इसके लिए उन्होंने बेटी सारा अली खान का सहारा लिया.

दरअसल, अमृता सिंह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं है. इसलिए सारा अली खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तापसी के पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा,”बहुत सारा धन्यवाद तापसी, अम्मा ने तुम्हें  झप्पी भेजी है.”

तापसी पन्नू ने अपने नोट में लिखा, “यह फोटो मैंने तब खींचा, जब हम ‘बदला’ के इंटरवल सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे.

अमृता सिंह के साथ शूटिंग का पहला दिन था. मुझे नहीं पता कि जो मुझमें सरदारनी है या हमारे जीवन पर काबू ना कर पाने का तरीका, वह हमें जोड़ता है. उनको एक्साइटेड और नर्वस देखकर जो डेब्यूटेंट की तरह अपने सीन को अच्छे से अच्छा देना चाहती थी और डायरेक्टर को अपने पूरे ध्यान के साथ सुन रही थीं, जिससे वह सीन अच्छा दे सकें.”

 

https://www.instagram.com/p/CCvWHUeJn6l/

 

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने आगे लिखा, “उनको इस तरह देखकर काफी अच्छा लगा. वह उन दुर्लभ एक्ट्रर्स में से एक हैं, जिनकी परफॉर्मेंस में काफी गहराई है. मैं उस दिन उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहती थी, लेकिन वह अपनी भारी लाइन्स की तैयारी करने में लगी हुईं थीं. जबकि मेरे पास उस सीन में कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं था, इसलिए मैं उन्हें परेशान नहीं करना चाहती थी.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20993 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =