Muzaffarnagar News:अंगीठी जलाकर कमरे में सोने से दम घुटा, भाई बहन की मौत
Muzaffarnagar News:
कमरे में खिड़की और दरवाजे बंद होने के कारण अंगीठी से निकला जहरीला धुआं चारों और फैल गया। धुएं से दोनों भाई-बहन की रजाई में सोते-सोते ही दम घुटने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह जब दोनों बच्चे देर तक नहीं उठे तो परिजनों ने उनके कमरे में पहुंच कर देखा। दोनों बच्चों के शव लिहाफ में दबे मिले।





