ई-रिक्शा हादसा

उत्तर प्रदेश

Bareilly में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार सब्जी व्यापारी की मौत, चालक फरार

Bareilly सिरौली क्षेत्र में हुए इस हादसे ने एक परिवार की सुबह को मातम में बदल दिया। 60 वर्षीय बन्ने शाह रोजी-रोटी के लिए सब्जियां खरीदने आंवला मंडी जा रहे थे, लेकिन संग्रामपुर के पास डंपर की टक्कर ने उनकी जान ले ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के बाद फरार हुए डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar जानसठ में बड़ा हादसा: मीरापुर मार्ग पर पलटा बेकाबू ई-रिक्शा, भाई के दोनों पैर टूटे; बहन भी घायल, मेरठ रेफर

Muzaffarnagar जानसठ के निकट मीरापुर मार्ग पर घटायन गांव के पास ई-रिक्शा पलटने से भाई-बहन घायल हो गए। छोटा मवाना क्षेत्र के निवासी वंश पुत्र सोनू अपनी बहन वैष्णवी के साथ रिश्तेदारी में सिंधारा देने मीरापुर जा रहे थे। इसी दौरान ई-रिक्शा का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। दोनों घायल ई-रिक्शा के नीचे दब गए, जिन्हें राहगीरों ने बाहर निकालकर जानसठ सीएचसी पहुंचाया। हादसे में वंश के दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हुआ, जबकि वैष्णवी को भी चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद वंश को गंभीर स्थिति के चलते मेरठ रेफर किया गया। परिजन एंबुलेंस का इंतजार किए बिना निजी वाहन से दोनों को उपचार के लिए मेरठ ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Read more...