एंटी करप्शन

उत्तर प्रदेश

Budaun में बिजली विभाग पर एंटी करप्शन का शिकंजा! किसान से ₹12 हजार रिश्वत लेते टीजी-2 और संविदा लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

Budaun के जरीफनगर विद्युत उपकेंद्र में किसान से 12 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेने के मामले में एंटी करप्शन टीम ने टीजी-2 टेक्नीशियन हरदेवा राम और संविदा लाइनमैन मानक चंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मोहम्मदपुर कुड़ई निवासी किसान सर्वेश कुमार के खेत में फुंके ट्यूबवेल ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिए दोनों ने रकम की मांग की थी। बरेली से आई भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने बृहस्पतिवार शाम करीब 3:12 बजे विद्युत उपकेंद्र पर कार्रवाई की और दोनों को कथित रूप से रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।

Read more...
उत्तर प्रदेश

Kanpur: यूपी पुलिस आवास निगम के अवर अभियंता पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज, भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बड़ी कार्रवाई

Kanpur भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम के अवर अभियंता जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। जांच एजेंसी के अनुसार निर्धारित अवधि में उनकी ज्ञात वैध आय की तुलना में लगभग 39.48 लाख रुपये अधिक व्यय और परिसंपत्तियां पाई गईं। मामले की विवेचना जारी है और अंतिम निष्कर्ष न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा।

Read more...