Om Prakash Rajbhar का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- NDA से लड़ना है तो पहले अपनी पार्टी संभालो, नेता आपस में ही लड़ रहे
Om Prakash Rajbhar का ताजा हमला सीधे अखिलेश यादव के नेतृत्व और समाजवादी पार्टी के संगठन पर सवाल खड़े करता है। राजभर ने सपा-कांग्रेस की बयानबाजी से लेकर गोरखपुर, एटा-कासगंज, आगरा, आजमगढ़ और सहारनपुर में कथित विवादों का जिक्र करते हुए कहा कि एनडीए से मुकाबले से पहले सपा को अपने घर की सियासत और संगठनात्मक अनुशासन संभालना होगा। अब इस हमले पर अखिलेश यादव या सपा की प्रतिक्रिया भी उत्तर प्रदेश की 2027 वाली सियासत में नई बहस को जन्म दे सकती है।
Read more...
