नेपाल में भोटे कोशी की बाढ़ से मचा हाहाकार, Rakesh Tikait समेत भाकियू का 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल फंसा; बोले- सभी सुरक्षित
Rakesh Tikait ने फोन पर बताया कि वह पोखरा क्षेत्र में सुरक्षित हैं और उनके साथ मौजूद सभी किसान प्रतिनिधि भी सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं। खराब मौसम और सड़क संपर्क प्रभावित होने के कारण यात्रा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। चितवन-पोखरा के बीच पृथ्वी राजमार्ग बंद होने के चलते प्रतिनिधिमंडल अब काठमांडू के रास्ते भारत लौटने की योजना बना रहा है। टिकैत के अनुसार, 28 अगस्त तक मुजफ्फरनगर लौटने का कार्यक्रम है, हालांकि अंतिम यात्रा परिस्थितियां नेपाल में मौसम और सड़क की स्थिति पर निर्भर करेंगी।
Read more...
