पटाखा फैक्टरी

Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़, 1080 किलो माचिस पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद; दो गिरफ्तार

Muzaffarnagar के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुबारिकपुर के जंगल में चल रही कथित अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में करीब 1080 किलो तैयार माचिस पटाखे, 50 किलो गंधक, 25 किलो बारूद, 125 किलो पिसा हुआ कोयला और पैकिंग से जुड़े उपकरण व सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने राहुल कुमार और उत्कर्ष त्यागी को गिरफ्तार कर विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Read more...
उत्तर प्रदेश

Kaushambi में पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका: मनौरी बाजार दहला, 9 की मौत; 15 से ज्यादा मकान ढहे, कई की हालत बेहद नाजुक

Kaushambi के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर पटाखा फैक्टरी में आग लगने के बाद भीषण विस्फोटों से बड़ा हादसा हो गया। अब तक नौ लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं और तीन घायलों को वेंटिलेटर पर रखे जाने की जानकारी सामने आई है। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक बताई जा रही है कि फैक्टरी के आसपास के 15 से अधिक मकान धराशायी हो गए और मलबा करीब 250 मीटर दूर रेलवे पुल तक पहुंच गया। घटना की सूचना पर कौशाम्बी और प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Read more...