Mayawati का बड़ा ऐलान: आकाश आनंद को सौंपीं यूपी समेत कई राज्यों की जिम्मेदारियां, अशोक सिद्धार्थ की BSP में वापसी पर लगाया विराम
Mayawati ने X पर जारी बयान में आकाश आनंद की संगठनात्मक भूमिका पर भरोसा जताते हुए अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक कई जनसभाओं और विचार संगोष्ठियों का कार्यक्रम साझा किया है। उन्होंने अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में वापसी की अटकलों को खारिज करते हुए कार्यकर्ताओं से अफवाहों से सावधान रहने और घोषित कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की। साथ ही, ईशान आनंद को दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में चुनाव और कागजी कार्यों में सहयोग करने की जिम्मेदारी दिए जाने की जानकारी भी दी।
Read more...