भोपा Muzaffarnagar पुलिस का बड़ा एक्शन: ऑपरेशन चक्रव्यूह में 6 वारंटी गिरफ्तार, छह गांवों में दबिश देकर पुराने मामलों के आरोपियों को पकड़ा
Muzaffarnagar पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी अलग-अलग पुराने मामलों में न्यायालय से वारंटी थे और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। मोरना, सीकरी, बेलड़ा, बेहड़ा थ्रू और कासमपुरा में की गई कार्रवाई के दौरान इनकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस की सात सदस्यीय टीम में उपनिरीक्षक पिंटू चौधरी, उपनिरीक्षक आकाश शर्मा, उपनिरीक्षक हसन अली तथा आरक्षी अजीत कुमार, हरेन्द्र सिंह, अनुपम यादव और विनोद कुमार शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में आगे की कार्रवाई संबंधित न्यायालयीय प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।
Read more...
