विज्ञापन बोर्ड

उत्तर प्रदेश

Noida में ‘मौत के यूनिपोल’ पर किसका संरक्षण? छजारसी-खोड़ा में हादसे के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं, करोड़ों के राजस्व पर भी उठे सवाल

Noida छजारसी और खोड़ा के आसपास लगे कथित अवैध यूनिपोल अब केवल विज्ञापन शुल्क और संभावित राजस्व नुकसान का मामला नहीं रह गए हैं। एक यूनिपोल गिरने से व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने के बाद सवाल सीधे आम जनता की सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही पर खड़ा है। यदि ये यूनिपोल वैध हैं तो उनकी अनुमति और सुरक्षा स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए, और यदि अवैध हैं तो इन्हें तत्काल हटाकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। निष्पक्ष जांच यह भी तय करे कि संभावित राजस्व नुकसान के लिए कौन जिम्मेदार है और प्रभावी कार्रवाई अब तक क्यों नहीं हुई। आखिर किसी की जान जाने के बाद जागने का इंतजार क्यों किया जाए?

Read more...