Muzaffarnagar News: हादसे में स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी की मौत-निर्माणाधीन मकान के जाल से गिरने से हुआ हादसा
Muzaffarnagar News
मूल रूप से जिले के सोंहजनी तगान गांव निवासी विपिन त्यागी शहर के भोपा रोड पर रह रहे थे। निर्माणाधीन मकान की छत पर गए थे, इस दौरान उनकी कॉल आ गई। मोबाइल पर बात करने के दौरान वह जाल से नीचे गिर गए। हादसे में गंभीर घायल होने के कारण परिजन मेरठ लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। निधन की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारियों के बीच गम का माहौल बन गया। शहर के गणमान्य लोगों ने भी दुख जताया है। विपिन त्यागी सरल स्वभाग के व्यक्ति थे।

