व्यापार समाचार

Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar नवीन मंडी में व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन, बाबूराम गेट नंबर-4 रात 8 बजे तक खुला रखने के तत्काल आदेश

Muzaffarnagar नवीन मंडी में व्यापारियों और मंडी समिति के बीच हुई समन्वय बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बाबूराम गेट नंबर-4 को शाम 8 बजे तक खुला रखने के तत्काल निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सफाई, स्ट्रीट लाइट, हाई-मास्ट लाइट, ई-नाम की ऑनलाइन समस्याओं, पार्टनरशिप एवं प्रोपराइटर फर्मों से जुड़े मामलों और आगामी चुनावी अधिग्रहण को लेकर संभावित परेशानियों पर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गुड़ के नए सत्र में मंडी परिसर में अधिक आवक और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

Read more...
उत्तर प्रदेश

IIA Muzaffarnagar की अहम बैठक: श्रम कानून से महिला सुरक्षा तक मंथन, उद्योगपतियों को निवेश के नए अवसरों की जानकारी

Muzaffarnagar में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) चैप्टर की ऑल मेंबर्स जनरल मीटिंग एवं विशेष कार्यशाला में उद्योग जगत से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। एडवोकेट उमेश गोयल ने श्रम कानून और नियोक्ताओं की जिम्मेदारियों की जानकारी दी, जबकि एडवोकेट अनन्या गोयल ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और POSH Act से जुड़े प्रावधानों पर सदस्यों को जागरूक किया। दूसरे सत्र में सीए सुनीता गुप्ता और सुनील चौधरी ने दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में निवेश के अवसरों तथा नई प्रॉपर्टी परियोजनाओं के बारे में प्रस्तुति दी।

Read more...