Railway यात्रियों को बड़ी सौगात: अब आगरा सिटी तक दौड़ेगी गाजियाबाद-टूंडला EMU, 15 जुलाई से बदलेगा सफर; जानिए पूरा टाइम टेबल
Railway के फैसले के बाद 15 जुलाई से गाजियाबाद-टूंडला ईएमयू पैसेंजर का सफर आगरा सिटी तक बढ़ जाएगा। ट्रेन संख्या 64167 सुबह 6:10 बजे गाजियाबाद से रवाना होकर दोपहर 12:45 बजे आगरा सिटी पहुंचेगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 64168 दोपहर 2:20 बजे आगरा सिटी से चलकर शाम 7:50 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। इटौरा, चमरौला और जलेसर रोड पर ठहराव के साथ इस विस्तार से अलीगढ़, हाथरस, टूंडला और आगरा के हजारों दैनिक यात्रियों को बेहतर रेल संपर्क और अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलने की उम्मीद है।
Read more...