agra road Accident

उत्तर प्रदेश

Agra में दर्दनाक हादसा: शादी के एक साल बाद ही उजड़ गई शाहरुख-पिंकी की दुनिया, रोडवेज बस ने 50 मीटर तक घसीटा

Agra का यह हादसा एक परिवार की जिंदगी में कभी न भरने वाला खालीपन छोड़ गया। दहतोरा की रंगोली कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय शाहरुख की मंडी समिति के सामने रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि वह बुलेट समेत बस के अगले हिस्से में फंस गए और करीब 50 मीटर तक घसीटे गए। हादसे के बाद परिवार ने सबसे छोटे बेटे को खो दिया, जबकि शादी के महज एक साल बाद पत्नी पिंकी के सामने जिंदगी का सबसे बड़ा सदमा खड़ा हो गया। पुलिस के मुताबिक फिलहाल तहरीर नहीं मिली है और शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read more...
उत्तर प्रदेश

Agra में दर्दनाक सड़क हादसा: मंदिर जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

Agra मृतक की पहचान 45 वर्षीय किरन देवी के रूप में हुई है, जो आगरा के सीतानगर, रामबाग की निवासी थीं। बुधवार सुबह करीब 7 बजे वह अपने घर से प्रकाश नगर स्थित मंदिर में पूजा करने के लिए निकली थीं। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। नुनिहाई रोड पर जैसे ही वह आगे बढ़ीं, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Read more...