Chhattisgarhi Culture

Feature

छत्तीसगढ़ी भाषा को मिलेगी नई पहचान! केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा से प्रकाशित होगा पहला विस्तृत Chhattisgarhi Trilingual Dictionary, लोकजीवन के हजारों शब्द होंगे दर्ज

Chhattisgarhi Trilingual Dictionary में छत्तीसगढ़ी-हिंदी-अंग्रेजी में शब्दों के अर्थ और उनके वाक्यगत प्रयोग को महत्व दिया जा रहा है। खेती-किसानी, प्रकृति, खान-पान, सामाजिक रिश्तों, रीति-रिवाजों और परंपराओं से जुड़े शब्दों को दर्ज करने से यह कोश केवल भाषाई संदर्भ ग्रंथ नहीं रहेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ के लोकजीवन और सांस्कृतिक स्मृतियों का महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बन सकता है। प्रो. सुधीर शर्मा के संपादन और विशेषज्ञों व केंद्रीय हिंदी संस्थान की टीम के सहयोग से आगे बढ़ रहा यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों, विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ी की समृद्ध शब्द-संपदा को समझने और सुरक्षित रखने का आधार तैयार करेगा।

Read more...